फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के अकरड़िया खुर्द गांव में मंगलवार रात नवविवाहिता की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति, सास-ससुर, ननद, देवर व चचेरे जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के धरईचा गांव निवासी बैजनाथ यादव ने अपनी बेटी रचना उर्फ बउवा की शादी छह दिसंबर 2020 को इटौंजा के अकरड़िया खुर्द निवासी सोनू यादव से की थी। उसी दिन ही बैजनाथ की बड़ी बेटी मानसी की शादी हरिओम यादव निवासी चिल्लावां, सरोजनीनगर से हुई थी। आरोप है कि विदाई के वक्त ही दहेज को लेकर सोनू ने हंगामा किया था। इस पर बड़े दामाद हरिओम ने दहेज में मिल रही बाइक उसे दे दी थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर आए दिन सोनू व उसके परिवारीजन रचना को परेशान करते थे। खैराबाद टोल प्लाजा पर मामूली नौकरी करने वाले बैजनाथ ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता दिखाई तो ससुराल वाले आए दिन रचना को पीटने लगे। इस पर पिता उसे लेकर मायके चले गए थे। दस दिन पहले सोनू ने ससुराल जाकर सबसे माफी मांगी और पत्नी रचना को अपने घर ले आया था।
बुधवार सुबह छह बजे सोनू ने अपने ससुर को फोन कर बताया कि रचना ने मंगलवार रात दो बजे फांसी लगा ली। मायके वाले व अन्य रिश्तेदार पहुंचे तो रचना के शरीर पर चोटों के निशान देख दंग रह गए। इटौंजा थाने पर सूचना दी तो इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रचना के पिता बैजनाथ यादव की तहरीर पर पति सोनू यादव, ससुर रामसागर, सास रमराता, ननद संगीता, चचेरे जेठ नागेंद्र व एक देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें