फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में चार साल के मासूम की अगवा कर हत्या, बाग में दफना दिया शव

Wed, 25 Mar 2020 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मलिहाबाद में पुरानी रंजिश में चार साल के मासूम की अगवा कर ह्त्या कर दी गई है। इसके बाद शव आम के बाग में दफना दिया गया। पुलिस ने हत्या करने वाले को दबोचकर उसकी निशानदेही पर बाग से छह दिन पुराना शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सियाराम वर्मा के मुताबिक 18 मार्च को थाने पहुंचे भटखेरवा बंशीगढ़ी निवासी लाल बहादुर श्रीवास्तव ने चार साल के बेटे के लापता होने की सूचना दी।

उनके मुताबिक बेटा ओम दरवाजे पर खेलते वक्त अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगा। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ग्रामीणों से पूछताछ की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गला दबाकर ली जान

संदेश के आधार पर गांव के हंसराज शर्मा उर्फ भूरे की कॉल डिटेल निकलवाई। इससे वारदात के वक्त उसके लाल बहादुर के घर के पास होने की बात सामने आई। साक्ष्य जुटाने के बाद तलाश शुरु हुई।

मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान एसआई अरुण कुमार मिश्रा की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान हंसराज को कसमंडी कलां गांव के पास से दबोच लिया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने वारदात कुबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक हंसराज ने बताया कि उसकी और लाल बहादुर के परिवार में पुरानी रंजिश है। इसी कारण ओम की मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी और शव माल के काकराबाद निवासी खिन्नी दीक्षित के बंशीगढ़ी स्थित आम के बाग में दफना दिया।

इसके बाद पुलिस आरोपी को बाग ले गई और शव निकलवाया। इसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष में रंजिश है। अपहरण के केस में हत्या, शव छिपाने की धारा बढ़ाई जाएगी। आऱोपी को जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें