फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के खेल में हुई रिट्ज के मालिक की हत्या

Thu, 03 Mar 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट चेन के मालिक ब्रह्माशंकर खन्ना उर्फ बॉबी की सनसनीखेज हत्या की साजिश छन्नीलाल चौराहे पर अभिनव मुस्कान नाम से क्लीनिक चलाने वाले डेंटिस्ट डॉ. नैमिष द्विवेदी ने रची थी।
विज्ञापन


डॉ. नैमिष ने बॉबी से करीब 10,000 स्क्वॉयर फीट जमीन पर क्लीनिक का सौदा साढ़े सात करोड़ रुपये में किया था। बॉबी ने करीब सवा करोड़ रुपये डेंटिस्ट को दे भी दिए लेकिन जमीन के फ्री होल्ड न होने के चलते डील कैंसिल कर वह अपनी रकम वापस मांगने लगे।

डॉ. नैमिष के पास रुपये नहीं थे इसलिए उन्होंने अपने परिचित प्रापर्टी डीलर जानकीपुरम निवासी सुभाष से संपर्क किया। मूल रूप से आजमगढ़ निवासी सुभाष ने पांच लाख रुपये में बॉबी को रास्ते से हटाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


डॉ. नैमिष की सहमति के बाद उसने अपने साथी आजमगढ़ के मो. सैफ के साथ मिलकर बॉबी की हत्या कर दी। एसटीएफ ने डॉ. नैमिष और सुपारी किलर सुभाष व मो. सैफ को गिरफ्तार कर लिया है।

उनसे हत्या में प्रयुक्त असलहों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि जनवरी 2016 की रात बॉबी अपनी बेटी के साथ कार में बैठकर रेस्टोरेंट से घर के लिए निकले तो शूटर पीछे लग गए थे।

नैमिष पर था रु 4.60 करोड़ का बैंक कर्ज

डॉ. नैमिष ने बताया कि उन्होंने अभिनव मुस्कान क्लीनिक का रेनोवेशन कराने के लिए बैंक से 4.60 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसकी ईएमआई दस लाख रुपये थी। क्लीनिक नहीं चली और वह कर्ज में डूब गए। उनकी आर्थिक स्थिति इस कदर लड़खड़ा गई कि ईएमआई चुकाने के भी लाले पड़ने लगे।

फ्री होल्ड न होने पर बिल्डर ने खींचे हाथ
एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि डॉ. नैमिष ने सबसे पहले एक बिल्डर से क्लीनिक का सौदा किया। बिल्डर ने उन्हें 60 लाख रुपये एडवांस भी दिए।

हालांकि, क्लीनिक की जमीन फ्री होल्ड न होने के चलते बिल्डर ने हाथ खींच लिए।  डॉ. नैमिष आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बैंक और बिल्डर दोनों अपनी रकम वापस करने का दबाव बना रहे थे।

जनवरी 2015 में क्लीनिक बेचने का इश्तिहार देने पर बॉबी खन्ना ने उनसे संपर्क किया। दोनों के बीच साढ़े सात करोड़ में डील फाइनल हुई थी।
विज्ञापन

दबाव बढ़ा तो रच डाली हत्या की साजिश

बॉबी ने डेंटिस्ट से जमीन का एग्रीमेंट करके पहले 51 लाख फिर 24 लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद उसने पांच-दस लाख करके 50 लाख रुपये और दिए।

इस रकम से डेंटिस्ट ने बैंक लोन चुकाया और बिल्डर की रकम वापस की। इसी बीच बॉबी को जमीन के फ्री होल्ड न होने की जानकारी मिली तो उन्होंने डील रद्द कर दी। वह अपनी रकम मांगने लगे।

डेंटिस्ट कई दिन तक उन्हें टरकाता रहा। बॉबी ने दबाव डाला तो दोनों में तनातनी भी हुई। कई बार झगड़ा भी हुआ। डेंटिस्ट ने अपने परिचित सुभाष को इस बारे में जानकारी दी।

सुभाष ने पांच लाख रुपये में बॉबी के रास्ते से हटाने की बात कही। उसने कहा कि बॉबी नहीं रहेगा तो उसकी रकम भी वापस नहीं देनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें