फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीटकर हत्या, महिला सहित पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-5 में युवक अफसान (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई इमरान की तहरीर पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, वृंदावन सेक्टर-6 में अफसान किराए पर रहता है। उसके परिवार में पत्नी कहकशां रहती है। अफसान प्रॉपर्टी डीलर के साथ विक्रम टेंपो चलवाता था। शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे वह सेक्टर-5 में गया था। जहां कुछ लोगों केसाथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंचे। उसको लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। खून से लथपथ अफसान बेसुध होकर वहीं गिर गया। उसके साथ के लोगों ने हमलावरों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। आसपास के लोगों ने अफसान के घर और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अफसान को ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भाई की तहरीर पर पांच पर मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, अफसान के भाई इमरान की तहरीर पर रिंकू उर्फ भौकाली, रिंकी व उसके पति, रमेश चंद्र व राशिद पर केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण अभी सामने नहीं आ सका हैं। पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी महिला से था पुराना संबंध
पुलिस के मुताबिक, अफसान की शादी नौ साल पहले कहकशंा से हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। वहीं वृंदावन सेक्टर-5 में रहने वाली आरोपी रिंकी का पति से दो साल पहले अलगाव हो गया था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी दोस्ती अफसान से हो गई थी। रिंकी ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि वह अफसान के साथ बतौर पति-पत्नी की तरह रहते थे। रिंकी के मुताबिक, शनिवार रात उसके घर के सामने तीन-चार लोग अफसान के साथ बैठे थे। इसी बीच एक लाल शर्ट पहने युवक कुछ लोगाें के साथ आया। उसने अचानक से हमला बोल दिया। पुलिस को आशंका है कि अफसान की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें