फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दंगे के मुहाने पर पहुंचा मुजफ्फरनगर

Thu, 31 Oct 2013 02:40 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भौराकला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर राय सिंह गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद एक बार फिर उत्पन्न हुई सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


आईज़ी जोन समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं।

शवों को हटा दिया गया है। पुलिस ने अभी तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने कहा कि मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया और लाशों को हटवा दिया गया है।

पेंशन के फेर में फंसा शिक्षक, लगाई आग

उन्होंने कहा कि मौके पर एसएसपी व डीएम पहुंच गए हैं और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।

आईजी जोन को मौके पर पहुंचने को कहा गया है। इसके अलावा आस-पास के जिलों में सतर्कता बरतने को कहा गया है।

मुजफ्फरनगर में समीपवर्ती जिलों से पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा आईजी व डीआईजी रेंज के रिजर्व का सुरक्षा बल भी जरूरत पड़ने पर मौके पर रवाना किया जाएगा। एडीजी ने कहा कि हालात नियंत्रण में है।

एडीजी ने बताया कि भौराकला के एक व्यक्ति के पुलिस को यह बताया कि वह खेत में काम कर रहा था, जब कुछ बदमाश वहां आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

उसके शोर मचाने पर गांव के लोग वहां आ गए और उन्होंने बदमाशों पर गोली चलाई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने इनकी शिनाख्त पड़ोस के गांव के लोगों के तौर पर की। दोनों ही गांवों में अलग-अलग संप्रदाय के  लोग रहते हैं।

मोहम्मदपुर रायसिंह गांव के अधिकतर लोग गांव छोड़ कर भाग निकले हैं। एडीजी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत करने वाले व्यक्ति के सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


इनसे पूछताछ हो रही है। मामले की असलियत की जानकारी की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में इसके अलावा एक और वारदात हुई। फुगाना थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में मोटर साइकिल से जा रहे दंपत्ति पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाई थी।

इस वारदात में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति वहां से किसी तरह भाग कर बचने में कामयाब रहा। एडीजी ने कहा कि दोनों वारदात अलग हैं और उनका आपस में कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे के 'ऑपरेशन किलाबंदी' में 561 फंसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें