फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाप ने बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या को अंजाम देने में सौतेली मां व भाई ने दिया साथ

Sat, 13 Mar 2021 12:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जमीन विवाद में बाप ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने में मृतक की सौतेली मां व भाई ने आरोपी का साथ दिया। कोतवाली इलाके के घसियारन टोला निवासी सलीम ने दो विवाह कर रखे हैं। पहली पत्नी से उसे दो बेटे कामिल और राहिल व दूसरी पत्नी से भी उसे आयान, सुभान व एक पुत्री है। 
विज्ञापन


पहली पत्नी की मौत के बाद बेटा राहिल मुंबई में रहकर कमा रहा है, जबकि कामिल नानपारा के कवाबची गली में मिठाई की दुकान पर नौकरी करता है। स्थानीय लोगों की मानें तो संपत्ति को लेकर अक्सर परिवार में विवाद हुआ करता था। 

गुरुवार देर रात कामिल पिता से पैसों को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सलीम व उसके दोनों बेटों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से कामिल को जमकर पीटा। लहूलुहान होकर वह कोतवाली पहुंचा। 
विज्ञापन


पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उसे सीएचसी नानपारा में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें