फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में पति व तीन अन्य पर हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के खुजौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर में बनी दुकान में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की मां दुर्गा की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दामाद व तीन अन्य के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। घटना के बाद से आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

दुर्गा ने बताया कि उन्होंने बेटी गुड़िया (25) की शादी वर्ष 2017 में अनिल से कराई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से दामाद, जेठ सुनील कुमार, सास विमला और ननद कोमल बिना वजह आए दिन गुड़िया को पीटते थे। कई बार समझौता करने के बावजूद इनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आरोपियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को भी उसे पीटा। गुड़िया ने बहन को कॉल कर ससुरालवालों से जान बचाने की गुहार लगाई थी।
दुर्गा ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद वह बेटी की ससुराल पहुंचीं तो वह फंदे से लटकी मिली। वहीं, आरोपी भाग चुके थे। दुर्गा ने आरोप लगाया कि गुड़िया की हत्या के बाद उसका शव लटका दिया गया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें