फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या का साजिशकर्ता दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी सत्यप्रकाश।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की हत्या के मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी गोंडा के नवाबगंज रामापुर भगाही निवासी सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था। मुख्य आरोपी आकाश तिवारी ने हत्या में जिस असलहे का प्रयोग किया था, वह असलहा सत्यप्रकाश ने उसको दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग असलहे को मुख्य आरोपी आकाश तिवारी को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर बरामद किया था। कुछ दिन पहले डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार देर रात चिनहट पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश को किसान पथ इंदिरा डैम के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले से अयोध्या के गोसाईंगंज और नवाबगंज थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।


यह है पूरी घटना

27 जुलाई को चिनहट के विकल्पखंड स्थित ईशान इन होटल में काम करने वाले दिवाकर यादव की गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य हत्यारोपी प्रॉपर्टी डीलर आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें