फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी को जिंदा फूंकने की कोशिश!

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना कांटा चौराहा पर शिव मंदिर के निकट रह रहे पुजारी के छप्पर में अराजक तत्वों ने रविवार की रात आग लगाकर पुजारी को जिंदा फूंकने की कोशिश की। किसी तरह पुजारी ने भाग कर जान बचाई। लेकिन छप्पर में रखा सारा सामान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान की सूचना पर लेखपाल ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम अमृतपुर पुरैना में गन्ना तौल केंद्र के निकट भगवान शिव का मंदिर स्थापित है। इस मंदिर की देखभाल गांव निवासी मुंशीदास पुत्र दरबारीलाल करते हैं। रविवार रात पुजारी मंदिर के निकट अपने छप्पर में सो रहे थे।

विज्ञापन

मंदिर में लगा दी आग

इसी दौरान रात में  10:30 बजे के आसपास अराजक तत्वों ने मंदिर में आग लगा दी। जिससे फूस का मकान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपट जब तेज हुई तब पुजारी मुंशीदास की नींद खुली। इस पर उसने भाग कर जान बचाई।

पुजारी के शोर मचाने पर गांव के ग्राम प्रधान श्रीगणेश व ग्रामीण मनोज कुमार शुक्ला, सुभाष प्रजापति, हृदयानंद मौर्या, सीताराम, पौहारी प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव आदि दौड़े सभी ने किसी तरह से आग की लपटों पर काबू पाया। लेकिन आपाधापी के बीच आग लगाने वाले अराजक तत्व मौके से खिसक गए।

आग की लपटों से छप्पर में रखा पुजारी का राशन, कपड़ा अनाज समेत सारा सामान जल गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर लेखपाल अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह पहुंचकर मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

लेखपाल ने बताया कि मुआवजा दिलाया जाएगा। पुजारी का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं हैं। ऐसे में आग किसने लगाई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें