फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के रायपुर निवासी राजकुमार (35) ने सोमवार शाम फंदा लगा लिया। वह कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा होकर आया था और अवसाद में था।
विज्ञापन

बहनोई सुरेंद्र के मुताबिक राजकुमार हत्या के आरोप में जेल गया था। करीब 20 दिन पहले वह महीनों बाद छूटा था। पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। परिवार में दो बेटियां हैं। सुरेंद्र की मानें तो जेल से बाहर आने के बाद से राजकुमार तनाव में था। सोमवार शाम उसका शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से मफलर से लटका मिला। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह का कहना है कि राजकुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें