फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरदोई गल्ला मंडी गए कारोबारी लापता, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के जमुलिया गांव निवासी कारोबारी सुरेंद्र कुमार (40) दो फरवरी से लापता हैं। वह घर से हरदोई की गल्ला मंडी जाने के लिए निकले थे। पिता रामगोपाल ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए रहीमाबाद थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस व्यापारी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सुरेंद्र की पत्नी रीना के अनुसार सुरेंद्र कुमार बीते बृहस्पतिवार को हरदोई की गल्ला मंडी में धान बेचने गए थे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब दस बजे हरदोई गल्ला मंडी बेचे गए धान के रुपये लेने की बात कहकर घर से गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनको फोन किया, पर मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने सुरेंद्र के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी रीना, बेटा अतुल, मान, कृष्णा हैं। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की आखिरी लोकेशन बरेली रेलवे स्टेशन की मिली है। उनका मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें