नगर निगम उन कार्यालयों से खुद किराया लेगा जो अपट्रॉन की
बिल्डिंग में किराये पर चल रहे हैं।
कर्मचारियों के वेतन का हवाला देते हुए अपट्रॉन ने शासन से मांग की थी कि पहले की तरह अपट्रॉन को किराया लेने
दिया जाए। अपट्रॉन अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था होने पर किराये का
भुगतान कर देगा।
इसके बाद विशेष सचिव (नगर विकास) ने इस संबंध में नगर निगम
प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। नगर निगम की ओर से अब शासन को रिपोर्ट भेजी
जा रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि किराया नगर निगम खुद लेगा। अपट्रॉन
वेतन का खुद इंतजाम करे।