एलडीए में शनिवार को लिफ्ट टूटकर धड़धड़ाते हुए भूतल पर आ गई।
इस हादसे में एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। इससे पहले भी प्राधिकरण में लिफ्ट फंसने के हादसे हो चुके हैं लेकिन यह पहली बार था जब लिफ्ट गिर गई।
यहां पर मेगा कंपनी की लिफ्ट लगी है जो कर्मचारियों को छठी मंजिल
तक लेकर जाती है। यहां शनिवार शाम करीब पांच बजे एक कर्मचारी तीसरी मंजिल
से नीचे आ रहा था।
तभी लिफ्ट बंद हुई और बहुत तेजी से नीचे आ गई। एक जोरदार
धमाका ग्राउंड फ्लोर पर हुआ। लिफ्ट अंदर से खराब हो गई। बमुश्किल गेट को
खींच कर अंदर फंसे कर्मचारी को बाहर निकाला गया।