फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : पुलिस मुख्यालय ने शुरू की तैयारी, जिलों से मांगी गई अनुमानित संख्या

Wed, 09 Nov 2022 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सूत्रों का कहना है कि जिलों से डाटा मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को उपलब्ध फोर्स के बारे में बताएगा। इसके बाद आयोग तय करेगा कि कितने चरणों में चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस मुख्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय ने जिलों से पूछा है कि पिछले निकाय चुनाव में जिले में कुल कितने मतदेय स्थल व मतदान केंद्र बनाए गए थे और कितना बल लगाया गया था। वहीं, इस बार कितनी फोर्स लगने का अनुमान है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जिलों से डाटा मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को उपलब्ध फोर्स के बारे में बताएगा। इसके बाद आयोग तय करेगा कि कितने चरणों में चुनाव कराया जाए। पिछला निकाय चुनाव तीन चरणों में हुआ था। हर चरण में 24 से 26 जिले लिए गए थे। इस बार निकाय क्षेत्रों का काफी विस्तार किया गया है। ऐसे में मतदेय स्थल व मतदान केंद्रों की संख्या बढ़नी तय है। लिहाजा फोर्स की आवश्यकता भी अधिक रहेगी।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में वर्तमान में सवा दो सौ कंपनी पीएसी बल है। इसमें से 27 कंपनी अयोध्या, काशी, मथुरा और आगरा में लगी है। शेष पुलिस बल विभिन्न जिलों, रेंज और जोन के  पास संवेदनशील ड्यूटी के लिए हैं। इन्हीं फोर्स से पुलिस को चुनाव कराना होगा। पीएसी के अतिरिक्त लगभग 50 हजार होमगार्ड भी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे। केंद्र से फोर्स की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें