फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल एक साथ होगा नगर निगम का होली मिलन : महापौर

विज्ञापन
नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन समारोह हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन समारोह हुआ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अभी वह स्वयं, नगर निगम के विभिन्न संगठन, पार्षद और अन्य संस्थाएं अलग-अलग होली मिलन कार्यक्रम करते हैं लेकिन अगले वर्ष से पूरे लखनऊ की होली एक साथ मनाने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम की ओर से होली के अवसर पर विशाल आयोजन होगा। इसमें शहरभर के लोग शामिल होकर एकता और भाईचारे के रंग में रंगेंगे। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, महामंत्री कैसर रजा तथा उत्तर प्रदेश स्थानीय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, विवेक अवस्थी, अमरेंद्र दीक्षित और मनोज वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन समारोह हुआ।

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन समारोह हुआ।

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन समारोह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें