फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरडब्ल्यूए की मदद से नगर निगम कराएगा जनगणना

विज्ञापन
बैठक में शामिल अ​धिकारी और समितियों के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम प्रशासन जनगणना 2027 के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) को सक्रिय रूप से जोड़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आरडब्ल्यूए और आवासीय समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जनगणना से जुड़े विभिन्न सवालों का समाधान किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जनगणना प्रक्रिया, नागरिकों की भूमिका और डेटा संग्रहण की व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना कार्य को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि नगर निगम का उद्देश्य जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराना है। इसके लिए सभी संबंधित संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। निगम प्रशासन ने सभी जोनल अधिकारियों और जनगणना चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों की प्रमुख आवासीय समितियों से लगातार संपर्क बनाए रखें। जनगणना अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी जिम्मा सौंपा गया है। आगामी बैठकों में उन्हें अपने क्षेत्रों की जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें