फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विस्तारित क्षेत्र में 2020 से गृहकर वसूलेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। करीब चार साल की खींचतान के बाद अब नगर निगम गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, शहीद पथ के किनारे बसीं कॉलोनियों से वर्ष 2020 से गृहकर वसूलेगा। इसे लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त ने आवासीय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद आए जिन इलाकों में पानी, मार्ग प्रकाश और सड़क की सुविधा है, वहां नगर निगम नोटिफिकेशन के बाद तत्काल हाउस टैक्स लगा सकता है। एलडीए की जानकीपुरम विस्तार, गोमती नगर विस्तार और आवास विकास परिषद की वृंदावन कॉलोनी में सभी सुविधाएं हैं। ऐसे में यहां तत्काल टैक्स लिया जा सकता है।

सीमा विस्तार का आदेश वर्ष 2019 में जारी हुआ था। गृहकर वसूली को लेकर पूर्व में भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आवासीय समितियों के विवाद के कारण यह जमा नहीं हो रहा था। मंगलवार को लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे, महासचिव रामकुमार यादव, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा के साथ बैठक हुई। अब सभी वर्ष 2020 से गृहकर देने के लिए सहमत हैं। गोमतीनगर विस्तार कॉलोनी एलडीए नगर निगम को हैंडओवर कर रहा है। इसे लेकर सदस्यों ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें