लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को शहीद पथ के पास हरिहरपुर और हसनपुर खेवली गांव में नगर निगम की जमीनों का निरीक्षण किया। इन पर कब्जे की शिकायत के बाद वह पहुंचे थे। उन्होंने जमीनों पर तार बाड़ करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के हिस्से की भूमि का स्पष्ट चिह्नांकन कराने के लिए कहा गया है। फ्रेंड्स कॉलोनी के पास स्थित नगर निगम की जमीन का भी निरीक्षण हुआ। इस पर पहले से बनी बाउंड्रीवॉल की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीजी सिटी इलाके में बन रहे दिव्यांग और साहित्यिक पार्क के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा गया।