फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर नगर निगम की टीम का छापा, 18.24 लाख का टैक्स बकाया

Tue, 25 Feb 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या नगर निगम की टीम ने मंगलवार को क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर छापा मारा। हाउस की 24 दुकानों पर हाउस व वाटर टैक्स का 18.24 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
टैक्स जमा करने की दी चेतावनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी विशेष अभियान चलाया। इस कड़ी में फतेहगंज-देवकाली रोड पर स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने छापा मारा।

विज्ञापन


क्षत्रिय बोर्डिंग के स्वामित्व वाली 24 दुकानों पर हाउस व वाटर टैक्स का 18.24 लाख रुपये बकाया है। सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि छापेमारी के बाद सभी 24 दुकानों के मालिक टैक्स जमा कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी दुकान के मालिक हैं जो पार्ट पेमेंट जमा कर रहे हैं।

बकाया धनराशि जल्द से जल्द जमा करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम निगम क्षेत्र के सभी टैक्स के बड़े बकायेदारो को नोटिस जारी की गई है। जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें