फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के सर्वे में आठ वार्डों में 16 अवैध बस्तियां चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए नगर निगम ने शहर आठ वार्डों में सर्वे कर 16 अवैध बस्तियों को चिह्नित किया है। ये बस्तियां जोन-सात में आने वाले इंदिरा नगर और उसके आसपास हैं। इनमें करीब तीन हजार लोगों के रहने का अनुमान है।
विज्ञापन




चार दिसंबर को महापौर सुषमा खर्कवाल ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पड़ताल के लिए शंकरपुरवा वार्ड की बहादुरपुर बस्ती में छापा मारा था। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वालों से कड़ी पूछताछ की थी। बहुत से लोग पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके थे, लेकिन मौके पर कोई बांग्लादेशी या रोहिंग्या नहीं पकड़ा गया था। जो लोग पहचान का प्रमाण नहीं दिखा पाए, उन्हें महापौर ने 15 दिन में शहर छोड़ने का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को शहर में अवैध बस्तियों को चिह्नित करने का आदेश दिया। अपर नगर आयुक्तों को इस जांच में लगाया गया। अफसरों ने नगर निगम के जोन सात में आने वाले आठ वार्डों का सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट में आठ वार्डों में 16 अवैध बस्तियां चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन







वार्ड और चिह्नित अवैध बस्तियां

शंकरपुरवा प्रथम वार्ड - 03

शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड -02



शंकरपुरवा तृतीय -01

इंदिरा प्रियदर्शिनी -04



लाल बहादुर शास्त्री प्रथम - 01

लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय -01



इस्माइलगंज द्वितीय - 02

शहीद भगत सिंह प्रथम -02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें