फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बिजली नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को सुधार कार्य होगा। इसके लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में बिजली बंद रहेगी। न्यू कैंपस उपकेंद्र के नौवा खेड़ा, मुस्लिम नगर गोमती विहार, नंदना विलेज, मगध, गुमानी का पुरवा, आरआर गार्डन, चंद्राकोडर, श्याम विहार, गोहनकला गांव, लौंगपुर गांव, कोटवा, रूद्र नगर, सीता विहार, हर्ष विहार, हजारी लाल हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटेगी। गोयल चौराहा उपकेंद्र अलीगंज के सेक्टर-एम, एन, उस्मान एंक्लेव, कुर्सी रोड इलाके में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरनिया अलीगंज उपकेंद्र के सेक्टर-सी, डी, ई की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, अहिबरनपुर उपकेंद्र के श्रीनाथजी विहार की सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक, विश्वविद्यालय उपकेंद्र के न्यू एवं ओल्ड हैदराबाद, खिन्नी वाला पार्क, मामा होटल के पास सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक और ग्वारी कलवर्ट गोमतीनगर उपकेंद्र के विकासखंड एक से पांच, विरामखंड एक से चार, ग्वारी गांव की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। गोमतीनगर विस्तार उपकेंद्र सेक्टर एक के सेक्टर 6, ककरहा पुरवा, रेवेरा एक व दो , क्रिस्टल अपार्टमेंट, रसल कोर्ट की सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें