नगर निगम ने विरोध के बीच हटाए 100 कब्जे।
लखनऊ। नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान कानपुर रोड पर काफी हंगामा भी हुआ। इस दौरान करीब 100 कब्जे हटाए गए और दो ट्रक सामान भी जब्त किया गया।
नगर निगम जोन तीन की टीम ने सीतापुर रोड पर विंध्यांचल मंदिर से एलजी गोदाम तक अभियान चलाया। जोन पांच की टीम ने कानपुर रोड पर यातायात में बाधक ठेले-खोमचे वालों और अस्थायी कब्जेदारों को हटाया। जोन आठ की टीम ने बेहसा मोड़ से दरोगा खेड़ा तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर गैराज चलाने वालों को भी भारी विरोध के बीच हटाया गया।