फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने 50 से अधिक कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को शहर में कई इ इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जोन छह व सात में सड़कों व पटरियों से 100 से अधिक कब्जे हटाए गए। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर निगम जोन छह की टीम ने कन्हैया माधवपुर प्रथम वार्ड में बालागंज चौराहे से एकता नगर चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान आठ ठेले, पांच अस्थायी दुकानें हटाई गईं। इसके अतिरिक्त एक बैंड-बाजे वाली गाड़ी, पांच कैरेट, लोहे का स्टूल, पांच टायर, फ्लैक्स बोर्ड और प्लास्टिक की कुर्सी जब्त की गई। दोबारा अतिक्रमण न करने की दुकानदारों को चेतावनी देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।



जोन सात की टीम ने मुंशीपुलिया चौराहे से मेट्रो स्टेशन होते हुए माही मेडिकल स्टोर तक अतिक्रमण साफ किया। इस दौरान दो ठेले-ठेलिया, एक गुमटी और लोहे का काउंटर हटाया गया। हिम सिटी पार्ट-एक देवा रोड पर दो स्थलों पर रैंप भी तोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें