फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने विरोध के बीच हटाई अवैध डेयरी, पशुपालक गाड़ी के आगे लेटा

विज्ञापन
नगर निगम ने विरोध के बीच हटाई अवैध डेयरी।
विज्ञापन
लखनऊ। शुक्रवार को दुबग्गा इलाके में अवैध डेयरियों को हटाने गई नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अभियान में टीम ने पांच भैंसें पकड़ लीं तो नाराज पशुपालक ने साथियों के साथ मिलकर टीम से हाथापायी की, फिर निगम की गाड़ी के सामने लेट गया। उसे किसी तरह पुलिस और दस्ते ने हटाया। इसी कार्रवाई के विरोध में शाम को किसान यूनियन के लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर आकर धरना भी दिया। हालांकि, उनकी भैंसें छोड़ी नहीं गईं।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ.अभिनव वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद व अन्य लोगों ने अवैध डेयरी हटाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। इस दौरान डेयरी संचालक ने भारी हंगामा किया। शाम को कुछ लोगों ने मुख्यालय पर आकर धरना दिया। उनको बताया गया कि शिकायत पर कार्रवाई हुई है, किसी को प्रताड़ित नहीं किया गया है। जुर्माना भरने के बाद भैंसों को छोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें