फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिबंधित पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का चला अभियान

विज्ञापन
नगर निगम का चला अभियान।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने शुक्रवार को कई इलाकों में सड़क की पटरी से 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए। जोन पांच के जोनल अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि आलमबाग में चंदर नगर भूमिगत पार्किंग से आलमबाग मेट्रो स्टेशन से अवध चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित पॉलिथीन और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इसी तरह जोन सात की टीम ने भी सर्वोदय नगर, विकास भवन, खुर्रमनगर, लेखराज पन्ना और मामा चौराहे के आसपास अभियान चलाया और 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन



जोन तीन के जोनल सिनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अलीगंज में केंद्रीय भवन से पुरनिया चौराहा, गोशाला रोड तथा जानकीपुरम थाना रोड तक प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों के 15 चालान काटे गए और 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 19 चालान काटे गए और 26,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। जोन आठ की टीम ने बंगला बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर 12900 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें