फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम सदन की बैठक 27 को

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम सदन की बैठक 27 जनवरी को प्रस्तावित है। उससे पूर्व महापौर सुषमा खर्कवाल के कैंप कार्यालय पर रविवार को समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनेता पार्षद दल भाजपा सुशील तिवारी ‘पम्मी’ व नेता पार्षद दल सपा कामरान बेग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सदन की कार्यसूची, नगर विकास से जुड़े प्रमुख प्रस्तावों, जनहित के मुद्दों तथा निगम की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्डों से संबंधित समस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर विकास के लिए सभी दलों के बीच समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए सकारात्मक निर्णय पर जोर दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने नगर हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें