लखनऊ। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सरोजनीनगर तहसील में आने वाले बिजनौर गांव में कई खसरा नंबरों की 0.660 हेक्टेयर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। तहसील से बेदखली का आदेश होने के बाद अवैध कब्जेदारों को हटा दिया गया।