फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काला फीता बांध नगर निगम कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। खाली पदों पर भर्ती करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और सेवा नियमावली जारी करने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर विरोध जताया। यह विरोध 16 अक्तूबर तक चलेगा। 10 अक्तूबर को कर्मचारियों ने हड़ताल कर तालाबंदी भी की थी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हो रहा है। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि मिश्र ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन बना है। इसके कारण आंदोलन किया जा रहा है। तीन दिन तक काला फीता बांधकर विरोध जताया जा रहा है, उसके बाद कर्मचारी कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी नेता कैसर रजा, जीतेंद्र सिद्धार्थ, विष्णु तिवारी, रामकुमार रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें