फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम कर्मी को पीटा, बचाने पहुंचे युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के पुराना तोपखाना मोहल्ले में मंगलवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने पर नगर निगम के चालक की जमकर पिटाई कर दी गई। विवाद बढ़ा तो लाइसेंसी राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावर पिता-पुत्र व अन्य ने बीचबचाव करने पहुंचे मोहल्ले के ही भाजपा कार्यकर्ता को भी पीटा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र व उनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज निवासी नवाब आलम नगर निगम जोन छह की गाड़ी के निजी चालक हैं। नवाब के मुताबिक मंगलवार को वह सफाईकर्मियों के साथ सिल्ट उठाने के लिए तोपखाना मोहल्ले में गए थे। इसी दौरान इलाकाई निवासी विनय त्रिवेदी बाइक से कहीं जा रहे थे। बीच में निगम की गाड़ी खड़ी होने को लेकर वह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच विनय का बेटा राहुल व अन्य लोग आ गए। सभी ने नवाब आलम को जमकर पीटा। तभी विनय ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकालकर तान दी। ये देख पड़ोस में ही रहने वाले भाजपा के बालागंज सेक्टर ई के संयोजक राकेश सिंह बीचबचाव करने लगे। इस पर पिता-पुत्र ने राकेश को भी पीटा और चाकू से हमला कर दिया। चाकू राकेश के हाथ पर लगा। भीड़ जुटने पर पिता-पुत्र व अन्य हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का अस्पताल में प्राथमिकी उपचार कराया।

नवाब आलम का आरोप है कि आरोपी विनय ने राइफल तानकर ट्रिगर भी दबाया था। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया वरना उनकी जान भी जा सकती थी। वहीं, कुछ लोग फायरिंग की बात भी कर रहे थे।
विज्ञापन


नवाब आलम ने बताया कि उनकी गाड़ी जहां खड़ी थी उसके पास से बाइक निकलने की जगह थी। इसके बावजूद विनय ने आक्रोशित होकर हमला बोल दिया। आरोप है कि जमीन पर पटककर पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की।
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि गोली नहीं चली है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें