फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रीति फाइल फोटो
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। क्षेत्र के पूरे कुर्मीन मजरे मिश्रौली गांव के समीप से गुजरे लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे कुर्मीन मजरे मिश्रौली निवासी राकेश की पुत्री प्रीति (10) प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज कला कक्षा तीन की छात्रा है। वह मंगलवार की सुबह पैदल ही स्कूल जाने को निकली थी। गांव के समीप से गुजरे लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक को पार करते समय लखनऊ से वाराणसी जा रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

छात्रा की मौत के बाद ट्रेन चालक अख्तर आलम ने अढ़नपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर मेमो के जरिए मामले की सूचना स्टेशन मास्टर दी। ट्रेन स्टेशन पर पांच मिनट खड़ी रही। आरपीएफ निहालगढ़ प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आरपीएफ कर्मी मौके पर गए थे, लेकिन परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। छात्रा की मां सुमन का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि प्रीति के पिता राकेश बाहर रहते हैं। सूचना दी गई है। आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराना है या नहीं पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें