फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने बुलाया विशेष सदन, सपा-कांग्रेस ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) बिल गिरने के विरोध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को नगर निगम का विशेष सदन बुलाया है, जिसमें सपा और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इसकी जानकारी के बाद सपा और कांग्रेस ने सदन के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

विशेष सदन बुलाने के लिए नगर निगम की ओर से जारी सूचना में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि यह विशेष सदन किस मुद्दे को लेकर होगा। जब पार्षदों ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि यह सपा और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद से ही सपा और कांग्रेस के पार्षद आक्रोशित हैं।
नगर निगम में महिलाओं को पहले से मिल रहा 33% आरक्षण
कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी ने कहा कि नगर निगम में तो पहले से ही 33% महिला आरक्षण लागू है। रही बात लोकसभा में बिल पास न होने की तो वह वर्ष 2023 में ही पास हो चुका है। सरकार को तो उसे पूरी तरह से लागू करना है। ममता ने कहा कि नगर निगम का सदन विकास कार्यों पर चर्चा के लिए है न कि पार्टी का एजेंडा चलाने के लिए। विरोध करना है तो सड़क पर करे।
विज्ञापन

भ्रम फैला रही भाजपा
सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग ने कहा कि भाजपा पहले अपने दल में महिलाओं का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ाए। अब तक पार्टी ने किसी महिला को प्रधानमंत्री या पार्टी का मुखिया नहीं बनाया है। जब महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में पास हो चुका है तो फिर उसके पास न होने का भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है। यह विशेष सदन क्या सदन में झगड़ा मारपीट के लिए बुलाया जा रहा है। शायद इसी वजह से एजेंडा छुपाया गया। मंगलवार को सपा पार्षद दल की बैठक की जाएगी।
Iजिन दलों ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया, उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने के लिए नगर निगम का विशेष सदन बुलाया गया है। अब सपा और कांग्रेस पार्षदों को सदन में नहीं आना है तो न आएं। प्रस्ताव तो पास ही किया जाएगा।I
विज्ञापन

I- सुषमा खर्कवाल, महापौरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें