फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर मुनव्वर राना की हालत में सुधार, डॉक्टर ने दी खिचड़ी खाने की सलाह

Tue, 06 Jun 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुनव्वर राना
विज्ञापन
मशहूर शायर मुनव्वर राना की हालत में सुधार है। उन्हें हार्ट अटैक के बाद लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें ख‌िचड़ी खाने की सलाह दी है। इसके पहले भी उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था तब उनका घुटना ट्रांसप्लांट हुआ था।
विज्ञापन


इसके पहले अवॉर्ड वापसी को लेकर वो काफी चर्चा में रहे थे। अक्टूबर 2015 में उन्होंने देश में बढ़ती कथित असहिष्‍णुता के विरोध में साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटा दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई दिक्कत नहीं है।

मुनव्वर राणा के भाई इस्माइल राणा ने बताया कि रविवार को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो महानगर के एक बड़े निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। शाम को उन्होंने दोनों हाथों में खुजली की शिकायत की। इसके बाद उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके लगभग 20 मिनट बाद उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद उनके परिवार के ही वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कौसर उस्मान की सलाह पर उन्हें रविवार रात 11.30 बजे एसजीपीजीआई ले जाया गया।  आनन-फानन में उन्हें पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां डॉ. देवेंद्र गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें