फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुमताज मार्केट या मौत का बाजार

Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमीनाबाद ​स्थित मुमताज मार्केट, गड़बड़झाला और मोहन मार्केट का हाल।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद स्थित मुमताज मार्केट में 11 मार्च 2016 को हुए भीषण अग्निकांड के 10 वर्ष बाद भी दुकानदारों ने कोई सबक नहीं लिया है। आज भी दुकानदार अपनी और ग्राहकों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। दुकानों में अग्निशमन उपकरणों का अभाव है और तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ तो सब जलकर राख हो जाएगा। यही हाल गड़बड़झाला, मोहन मार्केट और प्रताप मार्केट का भी है।
विज्ञापन




गेट के पास दीवार पर लगे दिखेंगे बिजली के 50 मीटर
मुमताज मार्केट के बेसमेंट में करीब 60 से 70 दुकानें हैं। इनमें खिलौने, कपड़े और ज्वलनशील सामान बिकता है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। गेट नंबर तीन में घुसते ही एक दीवार पर लगभग 50 बिजली मीटर लगे दिख जाएंगे। पूरी दीवारों पर तारों का मकड़जाल फैला है। दुकानों में न तो अग्निशमन यंत्र हैं और न ही बालू से भरी बाल्टियां टंगी हैं। शॉर्ट सर्किट होने पर गेट बंद हो सकता है, जिससे आग से भले ही जान न जाए, पर भगदड़ में बड़ा नुकसान हो सकता है।
गड़बड़झाला में कभी भी हो सकती है गड़बड़
मुमताज मार्केट की सड़क के उस पार गड़बड़झाला है। यहां दस-दस फीट की दुकानें हैं। इनमें शादी का सामान, डेकोरेटिव आइटम और कॉस्मेटिक बिकते हैं। संकरी गलियों में तारों के गुच्छे आसानी से दिखते हैं, जहां बंदर भी कूदते रहते हैं। शॉर्ट सर्किट होने पर आग इतनी भड़क सकती है कि दमकल कर्मियों को भी संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

मोहन मार्केट में फैले हैं तार, अग्नि सुरक्षा उपकरणों के बिना चल रहीं दुकानें

गड़बड़झाला से करीब 800 मीटर की दूरी पर दाएं हाथ में लहंगे और कॉस्मेटिक की दुकानों का गढ़ मोहन मार्केट है। यहां करीब सात फीट चौड़े गलियारे के दोनों ओर करीब 70 दुकानें हैं। पर अग्नि सुरक्षा उपकरण एक भी नहीं है। यहां हर कदम पर तार लटके हुए हैं। अगर आग लगे तो लोग भाग भी नहीं सकेंगे।



बनने थे पानी के टैंक

2016 में मुमताज मार्केट की आग बुझाने में तीन दिन लगे थे। दमकल विभाग के कर्मचारी आग के केंद्र तक नहीं पहुंच पाए थे। भीषण धुएं के कारण मुख्य गेट का शटर तक नहीं खोला जा सका था। गैर जनपदों से सैकड़ों दमकल बुलानी पड़ी थीं। इतने बड़े हादसे के बाद दुकानदारों को पानी के टैंक बनाने को कहा गया था, लेकिन अभी तक एक भी टैंक नहीं बना है। हालांकि, मार्केट से करीब 800 मीटर दूरी फायर स्टेशन अमीनाबाद है।



मुमताज मार्केट अग्निकांड के बाद से दमकल की एक गाड़ी वहां हमेशा खड़ी रहती है। टीम भेजकर दुकानों का निरीक्षण कराया जाता है। दोबारा हादसा न हो इसलिए बिजली विभाग को कनेक्शन काटने के लिए पत्र लिखा जाएगा। - अंकुश मित्तल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

अमीनाबाद स्थित मुमताज मार्केट, गड़बड़झाला और मोहन मार्केट का हाल।

अमीनाबाद स्थित मुमताज मार्केट, गड़बड़झाला और मोहन मार्केट का हाल।

अमीनाबाद स्थित मुमताज मार्केट, गड़बड़झाला और मोहन मार्केट का हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें