फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद का किया समर्थन, कहा- वो अच्छे उम्मीदवार

Tue, 20 Jun 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रपति प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के समर्थन का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने योग्य प्रत्याशी दिया है।
विज्ञापन


बिहार के निवर्तमान राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भाजपा का राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर मुलायम ने कहा कि भाजपा ने अच्छा व मजबूत प्रत्याशी दिया है। कोविंद से उनके पुराने ताल्लुकात हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात ये है कि भाजपा बहुमत में है। यदि एक-पांच प्रतिशत की कमी भी होगी तो बीजेपी इसे मैनेज कर सकती है।

विपक्ष की रणनीति पर उन्होंने कहा- विपक्ष क्या तय करता है, अभी कह नहीं सकते।

मुलायम का बयान इस मायने में खास है कि भाजपा का राष्ट्रपति प्रत्याशी सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने रुख का संकेत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें