फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर मंथन खत्म, 'मोदी सुनामी' पर चर्चा करेंगे 'मुलायम'

Wed, 28 May 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम चुनाव में अपनी हार पर चर्चा करने के बाद अब सपा मुखिया मुलायम ने मोदी की जीत पर चर्चा के लिए अफसरों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


10 जून को बुलंदशहर के डीएम और एसएसपी समेत 80 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को अखिलेश यादव ने लखनऊ तलब किया है, जिसमें सपा मुखिया भाजपा की जीत और सपा की हार पर चर्चा करेंगे।
 
लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होते ही नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सभी जिलाध्यक्षों, जिला महासचिवों, विधायकों और चुनाव में पराजित प्रत्याशियों को तलब कर हार का कारण जानने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

अफसरों की मिली थीं शिकायतें

उस मीटिंग में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मंत्री, विधायक, पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों की शिकायत की।

आरोपों के मंथन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 10 जून को बुलंदशहर की डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी उमेश कुमार समेत सभी कलक्टर और कप्तानों को लखनऊ तलब किया है।

डीएम कार्यालय में संबंधित चिटठी भी पहुंच गई है। हालांकि चिटठी में पेशी का कारण लॉ एंड आर्डर को बताया गया है।

की थी मोदी की तारीफ

उल्लेखनीय है‌ कि सपा प्रमुख ने आम चुनाव में एक इंटरव्यू के दौरान नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने अपने नेतृत्व से मरी पड़ी भाजपा में जान फूंक दी।

ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेताजी मोदी की जीत का मॉडल जानने के लिए कितने बेताब हैं।

आम चुनाव के परिणामों की समीक्षा करने के बाद सपा के शीर्ष नेतृत्व ने कई मंत्रियों और पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

एक दूसरे पर मढ़े आरोप

चुनाव में हार के बाद नेताओं ने भी एक दूसरे पर हार का आरोप लगाया था। सबसे बड़ा वाक्या तब हुआ जब पार्टी महासचिव अनुराधा चौधरी ने आजम खां को हार का दोषी ठहराते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि उन्होंने किसानों के मुद्दे, मुजफ्फरनगर दंगों और कानून व्यवस्‍था को लेकर भी सरकार को घेरा था।

पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रदेश में पार्टी की दुर्गति के कारणों की गहन समीक्षा कर रहे हैं, जिस‌के लिए उन्होंने अब अफसरों को बुलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें