फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को भी आई गरीबों की याद

Fri, 16 Aug 2013 11:29 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा देश में अमीरों-गरीबों के बीच खाई को दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने नौजवानों और महिलाओं से कहा कि वे गांधी-सुभाष, भगत सिंह-अशफाक उल्ला खां और लोहिया-जेपी नारायाण के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आएं।

आजादी के 66 साल बाद भी स्वतंत्रता सेनानियों के सपने अधूरे हैं। सबको रोटी, कपड़ा और मकान मिले, हमें इसका संकल्प लेना होगा।

मुलायम सिंह गुरुवार को सपा मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, देश में मुट्ठी भर लोग ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं जबकि पांच लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

खाली पेट वालों की ही सर्दी और लू से मौत होती है। हमें ऐसी व्यवस्था करनी है कि कोई भूख से न मरे। देश में अमीरी-गरीबी के बीच गहरी खाई है।

भूख, बेकारी और गरीबी है। सिंचाई और शुद्ध पेयजल की कमी है। इन कमियों को दूर करने और व्यवस्था बदलने की आवश्यकता है।

उन्होंने सीमाओं पर संकट को गंभीर बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने निंदा प्रस्ताव का सुझाव दिया था तो केंद्र सरकार ने नहीं माना।

जब पाकिस्तान ने निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया तो हमने भी प्रस्ताव पास कर लिया। सपा सुप्रीमो ने कहा, हिंदुस्तान आबादी के लिहाज से बहुत बड़ा देश है।

यहां के किसान-मजदूर ज्यादातर निरक्षर और गरीब हैं। गाधी जी उनकी चिंता करते थे। बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक के बीच अविश्वास है। हमें भाई मानकर उनके साथ खड़ा होना होगा। हमें अब दिल्ली की सरकार बदलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, जेल एवं खाद्य रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, भगवती सिंह, एसआरएस यादव, डॉ. मधु गुप्ता, राजकिशोर मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें