फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकुलर मोर्चा बनने के बाद पहली बार शिवपाल के मंच पर आए मुलायम सिंह, कही ये बातें

Fri, 12 Oct 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव के मंच पर मुलायम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यह पहला मौका था जब समाजवादी सेकुलर मोर्चा के गठन के बाद मुलायम सिंह, मोर्चा के मंच पर आए। लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम व शिवपाल एक साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


लोहिया जी को पुष्पांजलि देते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि लोहिया जी गरीब परिवार से थे। उन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया। वह कहा करते थे अन्याय कहीं भी हो, उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर गरीब व किसानों का सपना पूरा हो सकता है। वह बहुत सादगी से जीवन व्यतीत करते थे। उनके पास सिर्फ दो जोड़ी कपड़े हुआ करते थे।

वहीं, शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। नेताजी ने लोहिया जी के विचारों को लेकर संघर्ष किया। शिवपाल ने कहा कि लोहिया जी के सिद्घांतों से प्रेरित होकर ही सेकुलर मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि नेताजी हमारे साथ हैं तो हम निश्चित रूप से बेहतर काम करेंगे और देश-प्रदेश में बदलाव लाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें