फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने सपा कार्यालय पर जड़ा ताला, अखिलेश समर्थकों को बाहर निकाला

Sun, 08 Jan 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में चल रहे घमासान के बीच पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव रविवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां के कमरों की चाबी लेकर दिल्ली चले गए। इस दौरान अखिलेश समर्थक दूर ही खड़े रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर ‌लिया था और शिवपाल सिंह यादव की नेमप्लेट व बैनरों को उखाड़कर फेंक दिया था।

मुलायम ने सपा कार्यालय में ताला लगाया और चाबी लेकर शिवपाल के साथ दिल्ली चले गए।

सपा कार्यालय में मुलायम के नाम की नेम प्लेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिखाया गया है, जबकि शिवपाल के कमरों में भी नेमप्लेट लगा दी गई है।
विज्ञापन

सपा में विवाद नहीं तो समझौता कैसा

वहीं, पार्टी कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत में मुलायम ने किसी भी तरह के विवाद न होने की बात कही। उन्होंने मीडिया से कहा कि सपा में किसी तरह का विवाद नहीं है और जब विवाद नहीं तो समझौता कैसा...?

हालांकि, मामला अब चुनाव आयोग पहुंच चुका है। जहां पर अखिलेश खेमे ने पार्टी पर अपना दावा किया है, जबकि मुलायम व‌ अमर सिंह सोमवार को आयोग जाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

विवाद पर अखिलेश खेमे के रामगोपाल यादव का कहना है कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है अत: पार्टी व पार्टी सिंबल पर उनका ही अधिकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें