फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतगंज के खादी आश्रम में कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

Sat, 05 Dec 2020 02:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खादी आश्रम में मुलायम सिंह यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को हजरतगंज के खादी आश्रम में खरीदारी करने पहुंचे। उन्होंने यहां करीब एक घंटा गुजारा और खादी आश्रम के कर्मचारियों की तारीफ की।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ एमएलसी आशू मलिक भी मौजूद थे। मुलायम सिंह को अचानक खादी आश्रम में देखकर सभी कर्मचारी खुश हो गए और उन्हें कपड़ों की विस्तृत रेंज दिखाई।

बता दें कि मुलायम सिंह स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से अलग हैं और बहुत कम ही राजनीतिक मंचों पर दिखाई देते हैं। उन्हें कई बार इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


अभी 22 नवंबर को ही उन्होंने अपना 82वां जन्मदिन मनाया था। जिस पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं ने बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें