फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, लूट-खसोट में लगे हैं अखिलेश के कुछ मंत्री

Thu, 22 Jan 2015 09:36 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बार अखिलेश यादव सरकार के कुछ मंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्री लूट-खसोट में लगे हैं। कुछ विधायक भी कमीशनखोरी कर रहे हैं। पता नहीं, अखिलेश ऐसे मंत्रियों को हटाते क्यों नहीं?
विज्ञापन


मुलायम सिंह पार्टी मुख्यालय में सपा विधायक दल की बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक 23 जनवरी को होने वाले विधान परिषद चुनाव की तैयारी के लिए बुलाई गई थी।

उन्होंने कहा, बार-बार चेताने के बावजूद कुछ मंत्री लूट-खसोट में लगे हैं। मुझे ऐसे मंत्रियों की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा, मुझे ऐसे मंत्रियों की भी जानकारी है जो टेलीफोन करने के बाद भी उनके लोकसभा क्षेत्र में नहीं गए।

'मैं तो मंत्रियों व विधायकों से खूब मिलता था'

मुलायम बोले, पता नहीं विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात क्यों नहीं हो पाती? मैं मुख्यमंत्री था तो विधायकों, मंत्रियों से खूब मिलता था। उनसे मुलाकात के दिन तय कर रखे थे।

आठ मंत्रियों को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी
बैठक में प्रदेश सरकार के आठ मंत्रियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन मंत्रियों में बलराम सिंह यादव, राजकिशोर सिंह, शाहिद मंजूर,नारद राय, गायत्री प्रजापति, वसीम अहमद और विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह शामिल हैं।

सभी मंत्रियों को अल्फाबेटिकल क्रम में 30-30 विधायकों की सूची सौंपी गई। मंत्री अपने कोटे के विधायकों से मतदान तक संपर्क में रहेंगे। एक तरह से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी उनकी रहेगी।
विज्ञापन

अटल अच्छे पीएम थे, भाजपा ने नहीं करने दिया काम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी अच्छे प्रधानमंत्री थे लेकिन भाजपा के ही कुछ लोगों ने उन्हें काम नहीं करने दिया। यदि उनकी चलती तो महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिल गया होता।

उन्होंने कहा कि सपा महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। यह आरक्षण पार्टी स्तर पर होना चाहिए। मुलायम ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव रखा था कि राजनीतिक दल महिलाओं को 15-20 फीसदी टिकट देंगे वरना उनकी मान्यता समाप्त हो जाएगी। अटलजी ने उनके प्रस्ताव को सराहा था। बुलाकर कहा था कि 15 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव मान लिया है लेकिन उनकी ही पार्टी के लोगों ने इसे लागू नहीं होने दिया।

मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि उन्हें किसी मंत्री या अफसर से शिकायत है तो उन्हें गोपनीय पत्र लिखें। उन्होंने चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा कि प्रदेश में सपा सरकार ने जितना काम किया है, उतना किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।

मुलायम ने कहा, हमें अपनी छवि के बारे में सतर्क रहना होगा। जनता ने जो भरोसा किया है, उसे टूटने नहीं देना चाहिए। अब 2017 में फिर चुनाव होने हैं। उसके लिए वैसा ही जोश चाहिए, जैसा 2012 में था। यदि अगली बार सपा की सरकार बनी तो उसे लंबे समय तक कोई हटा नहीं पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें