फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, ब्लड शुगर की थी शिकायत

Mon, 10 Jun 2019 02:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हे ब्लड शुगर बढ़ने के कारण दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन




इससे पहले संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने बताया था सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सुबह कमजोरी लग रही थी। उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डा. भुवन चंद तिवारी ने देखा था। इस दौरान शुगर अधिक पाई गई। ऐसी स्थिति में सपा संरक्षक को शाम करीब पांच बजे संस्थान के छठवें फ्लोर पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

उन्हें हाईपर डायबिटीज और ग्लाइसिमिया (हाइपर टेंशन) की शिकायत है। चिकित्सकों की टीम इलाज में लगी है। रात करीब नौ बजे उनकी हालत में काफी हद तक सुधार पाया गया है। उम्मीद है कि सुबह तक स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। वह लोगों से बातचीत कर रहे हैं। किसी विशेष तरह की दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें