फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मुलायम सिंह यादव, नाक से खून आने की शिकायत

Fri, 20 Dec 2019 11:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराने जाते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके  बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल निदेशक के मुताबिक नाक से खून आने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। एक सर्जरी कर ब्लीडिंग बंद कर दी गई। करीब डेढ़ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, नाक से खून आने की जानकारी पर डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह के आवास पर भेजी गई थी। जांच-पड़ताल के बाद उन्हें अस्पताल आने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने शुगर व बीपी की जांच की और दवाएं दीं। इसके बाद ईएनटी सर्जन डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव ने नाक में मामूली सर्जरी कर ब्लीडिंग बंद कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें