फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा मुजफ्फरनगर घटना दुर्भाग्यपूर्ण

Sun, 23 Feb 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके बावजूद सरकार ने इस घटना को रोकने के लिए तेजी से प्रयास किए। दंगा पीड़ितों की सरकार ने मदद की है।
विज्ञापन


नौकरी भी दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट खुद मामले पर नजर रखे हुए है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी सरकार के प्रयासों से संतुष्ट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर छोटी-छोटी घटनाओं को भाजपा ने बड़ा करने की कोशिश की है। सहारनपुर में लड़की वाली घटना को हिंदू-मुसलमान बना दिया।

फिरोजाबाद में दोनों समुदायों को लड़ाने की साजिश की गई। मुख्यमंत्री शनिवार को राजधानी में मुस्लिम उलमा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि चुनाव करीब हैं। विकास के मामले मेें कोई भी दल सपा का मुकाबला नहीं कर सकता है। पहले भाजपा ने रैलियों में भीड़ दिखाकर मुकाबले की कोशिश की।

लेकिन सपा ने भीड़ में भी भाजपा को पीछे छोड़ दिया। अब साजिश रच कर सपा को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है।

सरकार ने दो वर्षों में राज्य के विकास के लिए जितने काम किए हैं अन्य किसी प्रदेश सरकार ने पांच वर्षों में भी नहीं किए।

बुनकर बहुल क्षेत्र मऊ व आजमगढ़ में सही वोल्टेज की बिजली देने के लिए विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने की तैयारी चल रही है।

सरकार बुनकरों, जरदोजी, चिकन व हस्तशिल्प के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए लखनऊ में 30 एकड़ जमीन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक मार्केटिंग हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यहां पर हस्तशिल्प में काम करने वाले लोग अपने शिल्प का प्रदर्शन और व्यवसाय निशुल्क कर सकेंगे। इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा भाजपा की साजिश था।

इसमें भाजपा के ही एमएलए व एमपी शामिल थे। कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब मैं डीआईजी था। मुझे डीआईजी रहते हुए वेतन नहीं दिया गया।

भाजपा सरकार में मुस्लिमों के साथ ऐसा ही भेदभाव किया जाता रहा है। इस मौके पर पत्रिका ‘आईना 2013-14’ का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री राजेंद्र चौधरी, संगीत नाट्य अकादमी के अध्यक्ष नावेद सिद्दीकी, विधायक अजीमुल हक, मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य अब्दुल कादिर सहित कई अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें