राजस्व मंत्री व सपा के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव से बड़ा जनाधार वाला व लोकप्रिय कोई दूसरा नेता नहीं है। महागठबंधन में शामिल होने या न होने पर निर्णय लेने का अधिकार नेता जी को है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के बाद यादव से सवाल हुआ था कि बिहार के सीएम नीतिश कुमार महागठबंधन में सपा को शर्तों के आधार पर शामिल होने की बात कर रहे हैं।
यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से बड़ा कोई दूसरा नेता देश में नहीं है। विकल्प के तौर पर उनका कोई दूसरा प्रतिद्वंद्वी भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन को में सपा शामिल होगी या नहीं, यह नेताजी को तय करना है।