फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने मायावती पर दिया व्यक्तिगत बयान!

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यूपी की एक रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर एक विवादित बयान दे दिया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सब पर निशाने साध रहे मुलायम ने ये बयान तो दे दिया, पर शायद उन्हें अंदाजा नहीं कि मामला भारी भी पड़ सकताहै।

दरअसल, उन्होंने यूपी की एक जनसभा के दौरान कहा कि मायावती को क्या कहा जाए। उन्होंने कहा, 'मायावती को श्रीमती कहूं, कुंवारी बेटी कहें या बहनजी?'
Trending Videos
विज्ञापन

फिर जिंदा न हो जाए पुरानी दुश्मनी!

मायावती और मुलायम की सियासी रंजिश लंबी और गहरी बताई जाती है। पिछले दशक में मायावती ने कई बार सरेआम मुलायम को अपशब्द कहे तो उन पर घर गुंडे भेजकर अनहोनी करवाने का आरोप भी लगाया।

इन दिनों एक ‌बार फिर वह रंजिश सतह पर नजर आने लगी है। मायावती और मुलायम दोनों ही रैलियों और जनसभाओं में एक-दूसरे की सरकार को भ्रष्ट और तानाशाह बताते हैं।

मायावती ने ही बुधवार दोपहर एक सभा में कहा कि सपा सरकार को यूपी से हटाना बहुत जरूरी है। इसके जवाब में मुलायम ने मोर्चा तो खोला, लेकिन शायद टिप्पणी व्यक्तिगत कर बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें