सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव 11 फरवरी को जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में इस विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 13 फरवरी को मैनपुरी की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 14 फरवरी को भी उनकी जनसभाएं होंगी, मगर इसके लिए अभी तक स्थान फाइनल नहीं हो पाए हैं।
बता दें, मुलायम सिंह अभी तक चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं। यहां तक कि सपा मुख्यालय में चुनावी घोषणापत्र जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी वे शरीक नहीं हुए थे।
हालांकि काफी मान-मनौव्वल के बाद वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करने के लिए तैयार हो गए।