फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मानवता का हत्यारा: मुलायम सिंह

Sat, 21 Dec 2013 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की विकास रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वह जनता का पैसा जनता को लौटा रहे हैं तो वहीं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी का मुकाबला मुलायम सिंह यादव ही कर सकेंगे। उन्होंने गर्जना की, सपा मोदी को वापस गुजरात भेज देगी। वह गुजरात में जो करना चाहें करें, यहां उनकी दाल नहीं गलेगी। मोदी पर हमला करते हुए मुलायम ने उन्हें मानवता का हत्यारा तक कह डाला।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हमेशा बड़ा नेता पैदा किया है। 26 लोकसभा सीटों वाले प्रदेश का नेता भला कैसे प्रधानमंत्री बन पाएगा।

प्रधानमंत्री तो 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश से ही बनेगा। उन्होंने भीड़ का आह्वान किया कि सांप्रदायिक ताकतों को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक न पहुंचने दें।
विज्ञापन


शहर के समीप वाजिदपुर गुनौरा गांव में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज, बरेली-बदायूं फोरलेन समेत 1153.18 करोड़ तिहत्तर हजार रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और 31. 02 करोड़, उनहत्तर हजार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा आर्थिक संकट के बीच सत्ता संभालने के बावजूद दो साल के अंदर पार्टी की घोषणाओं को पूरा किया।

किसान दुर्घटना बीमा की राशि पांच लाख रुपये की। सिंचाई की सुविधा दी। गुन्नौर इलाके में नहर का इंतजाम भी बहुत जल्दी होगा। नलकूपों के लिए बिजली कनेक्शन भी जल्दी खुलेंगे।

पिछली सरकार ने तो जनता का पैसा पत्थरों की मूर्ति पर खर्च किया और बजट का पैसा जमकर लूटा। उनकी सरकार जनता का पैसा जनता को लौटा रही है।

कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, अल्पसंख्यकों की 10वीं पास बेटियों को सहायता और लैपटॉप वितरण आदि योजनाओं की नकल पड़ोसी राज्यों ने भी की लेकिन वह इन योजनाओं को लागू नहीं कर सके। सपा सरकार ने आर्थिक विपन्नता में भी चुनावी वादे पूरे किए।

मुख्यमंत्री ने चीनी के संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कहा, गन्ना किसानों को 280 रुपये का मूल्य दिलाने में सपा का योगदान है।

दूध का उत्पादन बढ़ाने पर भी उनकी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए सांप्रदायिक ताकतों से कड़ा मुकाबला करने की जरूरत है।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने विकास के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बदायूं पांचवां ऐसा जिला होगा जहां आधुनिक सुविधाओं वाला मेडिकल कॉलेज होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें