फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बरसे मुलायम, मोदी को कह दिया झूठा

Sat, 08 Mar 2014 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गुजरात से झूठ बोलने यहां आ जाते हैं।
विज्ञापन


गुजरात में सबसे ज्यादा गरीबी है। वहां 79 फीसदी महिलाएं व 90 फीसदी पुरुष मजदूरी करते हैं।

हमने यह सवाल मोदी से पूछा है, लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है। मुलायम ने कहा कि यूपी में कब्जा है, अब हमें दिल्ली पर कब्जा करना है।

दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंची साइकिल यात्रा के समापन अवसर पर मुलायम ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जो जोश आप लोगों में दिख रहा है, उसे बनाए रखने की जरूरत है।
Trending Videos

जब्त करा दो सभी की जमानत

मुलायम ने कहा कि सभी सपा उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताना है। मुलायम ने नौजवानों से कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा।

आत्मविश्वास के साथ मैदान में जाओ और सभी की जमानत जब्त करा दो। सरकार ने किसानों की सिंचाई, दवा व पढ़ाई सभी कुछ मुफ्त कर दिया है।

भाजपा व कांग्रेस दोनों मिलकर काम करते हैं। कई बार लोकसभा में ऐसे मौके आए जब हमने किसी नीति का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर हमारे प्रस्ताव को गिरा दिया।

जब-ज‌ब चली साइकिल, हमारा हुआ फायदा

इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों ने जब-जब साइकिल चलाई है, उसका फायदा हमें मिला है।

इससे पहले जब साइकिल चलाई थी तो यूपी की सत्ता मिली। अब साइकिल चली है तो दिल्ली भी मिलेगी।

कैसा भी रास्ता हो पतला, चौड़ा, चढ़ाई या ढलान भरा, साइकिल को कोई रोक नहीं सकता है। हमारे साथियों को प्रत्येक बूथ पर मेहनत करनी होगी। हमें प्रत्येक बूथ पर जीतना होगा।

अखिलेश ने भाजपा पर कसे तंज मुख्यमंत्री अखिलेश ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि कई पार्टियां तो ऐसी हैं जिनके नेता प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की पीठ भी थपथपाई

दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की बखिया उधेड़ने वाले मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को यू टर्न ले लिया।

उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में ही अखिलेश यादव सरकार की पीठ थपथपाई। कहा किसी भी प्रदेश की सरकार ने इतना बढ़िया काम नहीं किया जितना यूपी सरकार कर रही है।

पांच साल के लिए वादे किए थे, उनमें से ज्यादातर दो साल में ही पूरे कर दिए।

इस मौके पर मो. आजम खां, अहमद हसन, राम गोविंद चौधरी, गायत्री प्रसाद प्रजापति, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें