फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अखिलेश से कोई मतभेद नहीं, बाप-बेटे में थोड़ा बहुत चलता है'

Sat, 17 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और सपा सरकार में चल रहे घमासान के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को सब कुछ सामान्य हो जाने का संदेश देने की कोशिश की।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय आकर कार्यकर्ताओं से कहा, चिंता मत कीजिए, पार्टी व परिवार एक है। हमारे रहते सपा में फूट नहीं पड़ सकती। हमारे अखिलेश या रामगोपाल से कोई मतभेद नहीं है। बाप-बेटे में थोड़ा बहुत चलता है लेकिन उनमें स्थायी मतभेद नहीं होते।

दोपहर 12.20 बजे सपा मुख्यालय आए मुलायम सिंह सीधे लोहिया सभागार में गए। खचाखच भरे हॉल में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी चिंता दूर करने की कोशिश की। कहा, आपका चिंतित होना स्वाभाविक है लेकिन पार्टी में अब कोई मतभेद नहीं रहा।
विज्ञापन


अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल एक हैं। अब दोबारा सरकार बनाने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने अखिलेश, शिवपाल के पक्ष में नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं को अपने पुराने अंदाज में कई बार डाटा। उन्होंने शिवपाल की भी सराहना की। कहा कि पार्टी खड़ा करने में शिवपाल ने मेहनत की है। उनके किसी से मतभेद नहीं रहे।

क्या अखिलेश हमारी बात टालेंगे

मुलायम ने कहा, हमारे-अखिलेश के बीच कोई मतभेद नहीं है। अभी अखिलेश हमसे मिलकर गए हैं। बताओ क्या उनसे मतभेद हैं? बाप-बेटे में थोड़ा बहुत चलता है लेकिन स्थायी मतभेद नहीं होता। फिर हम तो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। क्या अखिलेश हमारी बात नहीं मानेंगे ?

..... जिसने पीएम बनने से रोका,  वह अब हमारे समधी:
मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को आईना दिखाने की भी कोशिश की। कहा कि हम 11 बार एमएलए बने, तीन बार मुख्यमंत्री और 6 बार सांसद और नौ साल नेता विरोधी दल रहे।

केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे और प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए, उस समय अखिलेश नहीं थे। जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने से रोका, अब से हमारे समधी हो गए हैं।

6 को आजमगढ़ से शुरू करेंगे चुनाव अभियान
शिवपाल ने कहा कि 6 अक्तूबर से हम दौरा शुरू करने जा रहे हैं। पहली रैली हमारे संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में है। वहीं से चुनाव अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि 2017 में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी अब कार्यकर्ताओं की है। वे इसके लिए जुट जाए।
विज्ञापन

टिकटों का बंटवारा चार-पांच दिन में

सपा के प्रत्याशियों की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है। सपा मुखिया ने कहा कि टिकटों का बंटवारा चार-पांच दिन में कर दिया जाएगा।

कुछ शक्तियां चाहती हैं फिर सरकार न बनें
मुलायम ने कहा, सरकार बहुत अच्छी चल रही है। कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिला है। अगली बार सरकार बनेगी तो ऐसे कार्यकर्ताओं की मदद की जाएगी। इन्होंने संघर्ष किया है, बहुमत की सरकार बनवाई है। बहुत सारी शक्तियां नहीं चाहतीं थी कि यहां फिर से सरकार बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें