फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 'मिसेज मूनलाइट संस्करण-2' का 24 अक्तूबर को होगा आयोजन, फिक्की फ्लो की अध्यक्ष करेंगी उद्घाटन

Fri, 23 Oct 2026 05:31 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

‘मिसेज मूनलाइट सीजन-2’ का आयोजन 24 अक्तूबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध में किया जाएगा। इस प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन में फैशन, लाइफस्टाइल, प्रदर्शनी और महिलाओं की प्रतिभा से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अमर उजाला कार्यक्रम में आधिकारिक मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ में मिसेज मूनलाइट सीजन-2 का होगा आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में करवा चौथ के पावन पर्व से पहले महिलाओं के लिए एक विशेष आयोजन होगा। ‘मिसेज मूनलाइट सीजन-2’ का आयोजन 24 अक्तूबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध में किया जाएगा। इस प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन में फैशन, लाइफस्टाइल, प्रदर्शनी और महिलाओं की प्रतिभा से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अमर उजाला कार्यक्रम में आधिकारिक मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे करवा चौथ स्पेशल एग्जिबिशन ‘फैशन फिएस्टा’ से होगी, जिसका उद्घाटन फिक्की फ्लो की अध्यक्ष सिमरन साहनी करेंगी। प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल और खरीदारी से जुड़े विभिन्न आकर्षण देखने को मिलेंगे। शाम 5:30 बजे से ‘मिसेज मूनलाइट सीजन-2’ का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्घाटन विभा सिंह, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जायेगा। आयोजन की थीम “वन क्राउन, वन डायमंड रिंग, वन विनर” रखी गई है। कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सौंदर्य प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा। इसके साथ ही डायमंड रिंग जीतने का अवसर भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

आयोजन का विवरण
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे शुरू होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजकों का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को उत्सव, परिधान और रचनात्मकता से जुड़ने का अवसर देना है। इसका लक्ष्य करवा चौथ के उल्लास को सामूहिक रूप से मनाना भी है।
विज्ञापन


सहयोगी संस्थाएं
इस आयोजन को सफल बनाने में कई संस्थाओं और प्रतिष्ठानों का सहयोग मिल रहा है। एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल गैर-सरकारी संगठन सहयोगी है। अमर उजाला आधिकारिक मीडिया सहयोगी है, जबकि विश्वदर्शन आउटडोर्स, आउटडोर मीडिया पार्टनर है। राधा रानी ज्वेलर्स शीर्षक प्रायोजक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंकिंग सहयोगी हैं। मानकान आशियाना, बिंदल्स, गणपति साड़ियां उपहार सहयोगी हैं, और द फेस मास्टर्स (एफएम) – यूनिसेक्स सैलून सौंदर्य सहयोगी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी एक नजर में
मिसेज मूनलाइट सीजन-2 एवं करवा चौथ स्पेशल एग्जिबिशन – फैशन फिएस्टा

दिनांक: 24 अक्टूबर 2026

समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक

प्रदर्शनी का उद्घाटन: सुबह 11 बजे

मुख्य कार्यक्रम: शाम 5:30 बजे से रात 10 बजे तक

स्थान: होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ

संपर्क सूत्र:

8400375532 | 8127090115 | 8303900470

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें